कच्चे कर्मचारियों को झटका! सरकारी विभाग से जल्द हटाए जायेंगे कच्चे कर्मचारी

by Nishi_kashyap
सरकारी विभाग

चंडीगढ़, 04 जुलाई, 2025: हरियाणा में सरकारी विभाग में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की सरकारी विभागों, बोर्ड़ों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को जल्द ही हटा दिया जाएगा।

इन पदों पर अब सिर्फ स्थायी कर्मचारियों को ही रखा जाएगा। इस संदर्भ में मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों को नियमित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें की हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा।

वित्त और मानव संसाधन से जुड़े सभी पदों पर केवल पक्के कर्मचारी और अधिकारी ही नियुक्त होंगे। भ्रष्टाचार की बढ़ रही शिकायतों को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़े: हरियाणा के इस जिले में लागू हुई धारा 163, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

You may also like