बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या, दागी गईं 10 गोलियां

by Manu
शोएब बॉबी हत्या

बाराबंकी, 13 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी शूटर और वकील शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोएब को कुल 10 गोलियां मारी गईं। बताया जा रहा है की वह लखनऊ से बाराबंकी अपनी बलेनो कार से आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार शोएब असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी तेज थी कि शोएब गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शोएब की मौत हो चुकी थी।

शोएब उर्फ बॉबी मुख्तार अंसारी का पुराना और विश्वसनीय साथी माना जाता था। वह लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड में भी आरोपी था। फिलहाल वह बाराबंकी में वकालत कर रहा था।

ये भी देखे: मऊ कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी और मंसूर अंसारी को दी 2 साल की सजा

You may also like