शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आतंरिक कमेटी की हुई बैठक

जत्थेदार ज्ञानी रघबीर और जत्थेदार सुल्तान की सेवाएं की समाप्त

by TheUnmuteHindi
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आतंरिक कमेटी की हुई बैठक

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आतंरिक कमेटी की हुई बैठक
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर ङ्क्षसह और जत्थेदार सुल्तान ङ्क्षसह की सेवाएं की समाप्त
अमृतसर, 8 मार्च : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आंतरिक कमेटी की बैठक हुई, जोकि ढाई घंटे के करीब चली और उसमें कई फेसले लिए गए। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया गया। हालांकि, श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी और ग्रंथी के तौर पर दोनों की सेवाएं जारी रहेंगी। शिरोमणि कमेटी ने सिख प्रचारक कुलदीप सिंह गडग़ज को अकाल तख्त का कार्यकारी जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया है। इसी तरह संत टेक सिंह धनौला को तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार मनोनीत किया गया है। इस बीच, शिरोमणि कमेटी की वार्षिक बजट बैठक 28 मार्च को बुलाई गयी है। शिरोमणि कमेटी के प्रधान पद से एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे का मामला फिर लंबित रखा गया है। कार्यकारिणी की ढाई घंटे चली बैठक में जत्थेदार रघबीर सिंह की जगह सिख प्रचारक कुलदीप सिंह गजगढ़ को श्री अकाल तख्त का कार्यकारी जत्थेदार मनोनीत किया गया है। उन्हें तख्त श्री केसगढ़ साहिब का स्थायी जत्थेदार भी मनोनीत किया गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी बने रहेंगे। बता दें कि ज्ञानी सुल्तान सिंह को जत्थेदारी से हटाकर श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। संत बाबा टेक सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब का कार्यकारी जत्थेदार मनोनीत किया गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह को 16 जून 2023 को ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जगह श्री अकाल तख्त साहिब का कार्यकारी जत्थेदार मनोनीत किया गया था। वह इस पद पर दो वर्ष भी पूरे नहीं कर पाए।

You may also like