शिमला के यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्रों के साथ लाखों की ठगी, होलीडे कंपनी ने 1.19 लाख ऐंठे

by Manu
ठगी

शिमला, 10 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्रों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। राजस्थान के जयपुर-उदयपुर शैक्षणिक टूर के नाम पर एक ट्रैवल कंपनी ने छात्रों से 1.19 लाख रुपये एडवांस ले लिए और फिर गायब हो गई।

बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र जागृत (गांव आंजी, तहसील चैली) ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जागृत ने बताया कि बीसीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के करीब 30-35 छात्र मिलकर 9 से 15 दिसंबर तक राजस्थान टूर पर जाना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने “लेजर होलीडे” नाम की ट्रैवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के कर्मचारी ने फोन और व्हाट्सएप पर पूरी प्लानिंग बताई। होटल, बस, खाना-पीना सब शामिल था। छात्रों ने भरोसा करके 50 प्रतिशत एडवांस के रूप में ऑनलाइन 1,19,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कंपनी ने वादा किया था कि 9 दिसंबर शाम को वह खुद आईएसबीटी शिमला आएगा और सभी छात्रों को लग्जरी बस में बैठाकर ले जाएगा। लेकिन 9 दिसंबर सुबह से ही उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। शाम तक न बस आई, न कोई जवाब।

जब छात्रों ने कंपनी का पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि न तो कोई ऑफिस है और न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति।

ये भी देखे: पालमपुर में साइबर ठगी का शिकार पूर्व अधिकारी, 49.65 लाख रुपये लूटे, व्हाट्सएप लिंक बना जाल

You may also like