शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की पोस्ट

by TheUnmuteHindi
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की पोस्ट

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की पोस्ट
नई दिल्ली, 30 नवंबर : फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमेन राज कुंद्रा के आवास व घर पर पोर्न नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई छापामारी पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि कोई भी सनसनीखेज खबर सत्य को ढक नहीं सकती। साथ ही उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स की भी आलोचना की, जिनमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को इस मामले में घसीटा गया और इसे अस्वीकार्य बताया। राज कुंद्रा ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- जब मीडिया को ड्रामा की आदत हो, तो हम सच का खाता साफ करें। मैं इस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं, जो पिछले चार साल से चल रही है। सहयोगी, पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोपों के बारे में कहें तो, कोई भी सनसनीखेज खबर सत्य को ढक नहीं सकती। अंत में न्याय की जीत होगी। वह पूरी तरह से विश्वास रखते हैं कि आखिरकार सत्य सामने आएगा और न्याय होगा। मेरी पत्नी का नाम बार-बार असंबंधित मामलों में घसीटना अस्वीकार्य है। कृपया सीमाओं का सम्मान करें। उन्होंने अपनी यह पोस्ट सभी के सांझा की है।

You may also like