पुणे, 09 फ़रवरी 2026: वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पवार को बुखार खांसी और गले में संक्रमण की शिकायत थी। इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
पवार के कार्यालय ने जानकारी दी कि पिछले रात से उन्हें लगातार खांसी हो रही थी। छाती में कंजेशन महसूस हुआ। शुरुआत में बारामती में ही जांच हुई। लेकिन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पुणे शिफ्ट करने की सलाह दी। दोपहर में उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस से पुणे ले जाया गया।
उनकी बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले अस्पताल में मौजूद हैं। पवार फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी उम्र 85 वर्ष है।
ये भी देखे: BIG NEWS: बारामती में अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने शरद पवार से की बंद कमरे में बड़ी बैठक