ईरान, 27 मई 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कारवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक के आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। फिलहाल दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत के मित्र देश ईरान की यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से बातचीत की इच्छा जताई है। ईरान की अपनी यात्रा के दौरान शरीफ ने कहा कि वह कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर सीधी बातचीत करेंगे।
शाहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में जीत हासिल की है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद ने पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य झड़प के दौरान चिंता व्यक्त की। जिसका हम सम्मान करते हैं। इस तनाव के दौरान, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान का दौरा किया।
बातचीत पर भारत का रुख
भारत पहले ही बता चुका है कि वह पाकिस्तान से केवल पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करने को तैयार है। भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध स्थापित नहीं करना चाहता। क्योंकि, पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवाद फैलाया जा रहा है।
ये भी देखे: शाहबाज शरीफ ने कबूला भारत के हमलों की बात, कहा- ‘ मुझे रात में आसिम मुनीर..’