सीवरेज की समस्या होगी हल : मेयर गोगिया, डी.सी. और कमिश्नर ने किया डेयरी प्रोजैक्ट का दौरा
डेयरी मालिक साथ दें जिससे शहर को सुंदर बनाया जाए : मेयर गोगिया
पटियाला, 7 फरवरी : सीवरेज की समस्या हल करने के लिए और अबलोवाल में डेयरी प्रोजैक्ट को चलाने के लिए नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने आज स्थानीय अबलोवाल स्थित डेयरी प्रोजैक्ट का दौरा किया। इस मौके उनके साथ डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव और कमिश्नर रजत ओबराए भी मौजूद थे। इस मौके मेयर गोगिया ने समूह डेयरी मालिकों से अपील की कि शहर की सीवरेज समस्या हल करने और सुधार के लिए साथ दिया जाए। इस मौके जुआइंट कमिश्नर बवनदीप सिंह वालिया और निगरान इंजीनियर हरकिरन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर की सिवरेज समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम अब शहर अंदर वाले डेरियों को शहर से बाहर निकालने के लिए यत्नशील है। उन्होंने कहा कि इस यत्न को सफल बनाने के लिए डेयरी मालिकों की सहमति और सहयोग जरूरी है। इस दौरान गोगिया ने कहा कि पिछली सरकारों ने इन डेयरी मालिकों के साथ धक्का करने की कोशिश के साथ इस प्रोजैक्ट को सम्पन्न नहीं किया और डेयरी मालिकों की समस्याएं नहीं सुनी, जिस कारण सरकारें और डेयरी मालिकों में तनातनी का माहौल चलता रहा, जबकि अब ऐसा न करके इन डेयरी मालिकों की समस्याएं सुन कर उनका भी हल किया जाएगा जिससे यह डेरियां जल्दी शहर से बाहर तबदील की जा सकें।
जल्दी प्रोजैक्ट को सम्पन्न करेंगे : अधिकारी
डिप्टी कमिश्नर डा प्रीति यादव ने कहा कि पंजाब सरकार शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए बचनवद्ध है और शहर की सफाई तो ही रह सकती है यदि सीवरेज सिस्टम ठीक होगा जो कि भैंसों की डेरियों पर काफी निर्भर है। कमिश्नर रजत उबराए ने कहा कि हम पहले भी कई बार इन डेरी मालिकों के साथ तालमेल करके डेरियां शिफट करने की कोशिश की है और अब फिर फिर जल्दी इनके साथ फिर से मीटिंगों का सिलसिला शुरू करके यह प्रोजैक्ट सम्पन्न करेंगे।
सीवरेज की समस्या होगी हल : मेयर गोगिया, डी.सी. और कमिश्नर ने किया डेयरी प्रोजैक्ट का दौरा
डेयरी मालिक साथ दें जिससे शहर को सुंदर बनाया जाए : मेयर गोगिया
60