पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा, घने कोहरे का रेड अलर्ट

by Manu
Punjab winter

मेरठ, 18 दिसंबर 2025: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। कोहरा और स्मॉग का मिश्रण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

बृहस्पतिवार का दिन सीजन का सबसे सर्द रहा। पिछले 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला ने दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले पांच दिन सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। सर्दी और कोहरा और बढ़ेगा। विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी।

कोहरे से सड़क रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदला

You may also like