पंजाब कैबिनेट के बैठक में हुए कई अहम फैसले, बनूड़ सब-तहसील को किया जायेगा अपग्रेड

by Manu
कैबिनेट बैठक

चंडीगढ़, 29 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि बनूड़ सब-तहसील छोटी होने के कारण लोगों को लगातार परेशानी हो रही थी। कामकाज प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए कैबिनेट ने इसे अपग्रेड करने का फैसला लिया। नई तहसील में 2 कानूनगो सर्कल, 14 पटवार सर्कल और 40 गांव शामिल होंगे। इससे लोगों की प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर होंगी।

हरदीप सिंह मुंडियां ने आगे कहा कि होशियारपुर जिले में एक नई तहसील हरियाणा बनाई जाएगी। इस तहसील में 2 कानूनगो सर्कल, 12 पटवार सर्कल और 50 गांव शामिल किए जाएंगे। इससे 50 गांवों के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक दिक्कतें दूर होंगी।

मंत्री ने मनरेगा स्कीम पर केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम का नाम बदलने और उस पर लगाई गई नई शर्तों के खिलाफ कल विधानसभा का विशेष सेशन बुलाया गया है। इस सेशन में सरकार केंद्र से मांग करेगी कि स्कीम को पुराने ढंग से ही चलने दिया जाए।

मुंडियां ने कहा कि गरीब लोग मनरेगा के तहत मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे हैं। भाजपा उनसे उनकी रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रही है।

ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, ग्रुप-D भर्ती की आयु सीमा बढ़ी

You may also like