पटना, 01 सितंबर 2026: भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा अभियान चलाएगी। इसके तहत हर जिले में 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिवस) से पूरे एक महीने तक सेवा समर्पण सुशासन जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में राज्य स्तरीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियानों की विस्तृत रूपरेखा संगठनात्मक तैयारियों और जनभागीदारी बढ़ाने का दिशा-निर्देश दिया। कहा कि यह सेवा अभियान कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यशाला में आए पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन की कमान सौंपी गई।
इसके लिए प्रदेश भाजपा ने सात सदस्यीय टोली का गठन किया है। इसमें नितिन अभिषेक संजय सिंह टाइगर पिंकी कुशवाहा जितेंद्र सिंह मनोज चौधरी संजीव यादव और वीरेंद्र चंद्रवंशी शामिल हैं।
ये भी देखे: PM मोदी के जन्मदिन पर UP में 15 लाख पौधों का महा-अभियान, ‘सेवा पर्व’ के तहत होगी शुरुआत