जालंधर, 25 जून 2025: लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में 23 जून 2025 को आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव अरोड़ा के हाथों कांग्रेस उम्मीदवार भरत भूषण आशु की हार के बाद पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल मच गई है। इस हार के बाद जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) पद से इस्तीफा दे दिया।
उनके साथ ही वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उपप्रधान (वर्किंग प्रेसिडेंट) पद से त्यागपत्र सौंप दिया।
परगट सिंह ने 24 जून 2025 की रात को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा भेजा।
ये भी देखे: लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा