इंदौर, 13 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
इंदौर के डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि 11 अगस्त को किशनगंज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संजय ने कबूल किया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का महेश नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।
उसने दोनों को घर में एक साथ पकड़ लिया था। गुस्से में आकर संजय ने लकड़ी के डंडे से दोनों पर हमला कर दिया। महेश के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे: राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक और नए किरदार की एंट्री, सोनम ने उसे किए 234 कॉल