2
चंडीगढ़, 28 मार्च 2026: पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे लाल सिंह का शनिवार को मोहाली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया।
वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लाल सिंह पंजाब राजनीति के अनुभवी और प्रमुख चेहरों में शुमार थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी।
इसके अलावा वे पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह मदान का 73 वर्ष की आयु में निधन