सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली का रमजान का महीना शुरू होने से पहले मुस्लिम भाईचारे को बड़ा तोहफा
30 सालों बाद मुस्लिम कालोनी में नई सीवर लाईन का उद्घाटन
पटियाला, 7 फरवरी : नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली ने वीरवार को 2 मार्च से शुरू हो रहे रमजान के महीने से पहले पटियाला के मुस्लिम भाईचारे को एक बड़ा तोहफा देते हुए मुस्लिम कालोनी में बहुत मस्जिद के नजदीक नई सीवर लाईन का उद्घाटन किया है। लगभग 200 फूट से ज़्यादा बड़ी इस सीवर लाईन के मुस्लिम कालोनी में पडऩे के साथ इस इलाके में सीवर जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी।
इस मौके पर मुस्लिम कालोनी में रहने वाले लोगों बबली बेगम, सलामत बेगम, मुसतकीम, वजीर खान, फिरोज खान, सादिक, सबी खान, जीउना खान, कोनी बेगम, प्रवीण बेगम, सलीम खान, आरसद खान, अजीम खान, गोल्डी, संतोष कौर, सलमा बेगम, वासिम खान, शौकत खान, रुलदू खान, सबीरा बेगम, इरफान खान, नदीम और साजिद ने बताया कि बड़ी मस्जिद के साथ पूरे इलाके में पिछले कई दशकों से सीवर जाम की समस्या बनी हुई थी। वह हर दूसरे दिन नगर निगम को शिकायत करते थे, शिकायत के बाद नगर निगम के सीवरमैन टैम्परेरी एक बार सीवर खोल जाते थे, उससे दो दिनों बाद यह सीवर फिर से जाम हो जाता था क्योंकि 2 मार्च से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। इस लिए मुस्लिम भाईचारे ने इकठ्ठा होकर पिछले दिनों सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली को इस इलाके की समस्या बारे बताया। कोहली ने तुरंत एक्शन लेते हुए नगर निगम की सीवरेज ब्रांच को निर्देश जारी कर मुस्लिम कालोनी में नई पाईप लाईन डालने का काम शुरू करवाया। हरिन्दर कोहली ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक धर्म निष्पक्ष पार्टी है, क्योंकि मुख्य मंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और सेहत मंत्री डाक्टर बलबीर सिंह सिर्फ और सिर्फ विकास के कामों को ही प्राथमिकता देते हैं, इस लिए उन्होंने मुस्लिम भाईचारे की मांग पर बिना देरी किये यह काम शुरू करवाया है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम कालोनी में सिवरेज जाम की समस्या के साथ सडक़ पर से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। हालात यह थे कि लोगों के घरों के अंदर सिवरेज का गंदा पानी घुस जाता था। रमजान के पवित्र महीने में जब इस कालोनी में सैंकड़ों लोगों ने रोजा रखना होता है, उन दिनों में सीवरेज का गंदा पानी घरों में घुसने के कारण लोगों का रहना दुभर हो जाता था। अब इस सीवर लाईन के पडऩे के साथ सैंकड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके मुस्लिम कालोनी के सैंकड़ों लोगों ने सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली का यह काम शुरू करवाने और सम्मान भी किया।
सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली का रमजान का महीना शुरू होने से पहले मुस्लिम भाईचारे को बड़ा तोहफा
30 सालों बाद मुस्लिम कालोनी में नई सीवर लाईन का उद्घाटन
52