भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का हुआ निधन

जोधपुर, 25 सितंबर : लंबा समय बीमार रहने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और जोधपुर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया, जिस कारण पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार सूर्यकांता 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि व्यास बीमार थीं और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं। जोधपुर के सूरसागर और पहले सिटी विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहीं व्यास ने पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था और वसुंधरा राजे और भैरों सिंह शेखावत की सरकारों के दौरान जोधपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिनके निधन के कारण सभी में शोक है।

You may also like