All Operations Launched by Indian Army: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें 90 आतंकवादी मारे गए। भारतीय सेना की तीनों शाखाओं ने मिलकर 6 मई की देर रात पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
इस स्थान पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया हो, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हर बार भारत ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया है। देखिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर चलाए गए 5 बड़े ऑपरेशन..
1. ऑपरेशन विजय
भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों को दुश्मन से मुक्त कराने के लिए 26 मई 1999 को ऑपरेशन विजय शुरू किया था। दोनों देशों के बीच करीब 2 महीने तक युद्ध चला और 14 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय को सफल घोषित कर दिया।
2. ऑपरेशन मेघदूत
13 अप्रैल 1984 को भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य दुनिया के सबसे कठिन क्षेत्रों में से एक सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण स्थापित करना था।
3. ऑपरेशन पराक्रम
2001 में संसद पर आतंकवादी हमले के बाद सेना ने दिसंबर में ऑपरेशन पराक्रम शुरू किया था। भले ही दोनों देशों के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ था, लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर हजारों सैनिक तैनात थे।
4. सर्जिकल स्ट्राइक
कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए 28 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना था।
5. बालाकोट हवाई हमला
14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें