विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिला बुलेटप्रूफ कार

by Manu
एस जयशंकर

नई दिल्ली, 14 मई 2025: केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, उनके काफिले में एक अतिरिक्त बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। अब जयशंकर को देशभर में यात्रा के दौरान एक हाई-सिक्योरिटी वाहन उपलब्ध होगा। आइए समझते हैं कि सरकार ने उनकी सुरक्षा अचानक क्यों बढ़ाई और पहले उन्हें किस तरह की सुरक्षा मिल रही थी।

एस जयशंकर के पास है Z कैटेगरी की सुरक्षा

वर्तमान में जयशंकर को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान उनकी हिफाजत करते हैं। पिछले साल अक्टूबर 2024 में उनकी सुरक्षा को Y कैटेगरी से बढ़ाकर Z कैटेगरी किया गया था, और तब CRPF ने दिल्ली पुलिस से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली थी। इस समय उनकी सुरक्षा में 12 से ज्यादा सशस्त्र कमांडो तैनात हैं, जो 24 घंटे उनकी हिफाजत करते हैं।

क्यों मिला बुलेटप्रूफ कार?

जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर लिया गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

CRPF, जो वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, दलाई लामा और कांग्रेस नेताओं जैसे 210 से ज्यादा हस्तियों की सुरक्षा संभाल रही है, ने इस खतरे के आकलन के आधार पर जयशंकर की सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया।

ये भी देखे: ‘अलगाववादियों को लाइसेंस मिल गया है’- एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत

You may also like