कपूरथला में सुरक्षाकर्मी ने घर में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, अवैध पिस्तौल बरामद

by Manu
आत्महत्या

कपूरथला, 24 फरवरी 2026: कपूरथला की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में देर रात एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। वह ग्रोवर एन्क्लेव न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास रहता था और मूल रूप से बद्दुवाल गांव का निवासी था। सचिन कपूरथला की एक रबर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था।

डीएसपी दलजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक ने अवैध 315 बोर की पिस्तौल से अपने माथे पर गोली मारी। पुलिस ने मौके से पिस्तौल और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: लुधियाना में शादी से पहले युवक की रहस्यमयी मौत, होटल के कमरे में गोली मारकर की आत्महत्या

You may also like