सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी

by TheUnmuteHindi
सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी

नई दिल्ली, 14 सितंबर : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों द्वारा एक आतंकी के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और सुबह हुई मुठभेड़ में उन्होंने एक आतंकवादी को मारा गिराया। आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।

You may also like