सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने बढ़ाई सुरक्षा
शाम 7 से लेकर सुबह तक लगाई लोगों के आने जाने पर रोक
नई दिल्ली, 6 जनवरी : कड़ाके की पड़ रही ठंड और कोहरे के कारण इन दिनों सरहदों पर घुसपैठ की घटनाओं बढऩे के कारण प्रशासन ने कई पाबंदियां जारी की हैं, जिसके तहत सीमावर्ती इलाकों में रोकथाम की गई हैं। बता दें कि पाकिस्तान से सटे पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ व तस्करी की आशंका बढ़ गयी है। घुसपैठियों के लिए सर्दी का मौसम और गहरी धुंध वाली रातें काफी अनुकूल रहती हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है। सीमा सुरक्षा बल ने स्थानीय निवासियों के देर शाम से लेकर सुबह सात बजे तक सीमावर्ती इलाकों में जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि धुंध की शुरुआत होने के साथ ही ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ के तहत चौकसी बढ़ाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि विशेष निगरानी की जा रही है। कुछ जिलों के सीमांत इलाकों में बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर टीमें गठित की हैं, जो 24 घंटे सीमांत गांवों में पहरा देंगी। इधर, जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात के समय चौकसी बढ़ाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, जिससे नशा तस्करों को दबोचा जा सके। कुछ जिलों में एसएसपी खुद नाकों की चेकिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब घुसपैठियों को रोकने और तस्करी को रोकने के लिए किया जा रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने बढ़ाई सुरक्षा
शाम 7 से लेकर सुबह तक लगाई लोगों के आने जाने पर रोक
49
previous post