कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, LoC के पास आतंकी ठिकाने से भारी हथियार बरामद

by Manu
कुपवाड़ा

कुपवाड़ा, 21 नवंबर 2025: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम करते हुए LoC के पास एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया। शुक्रवार को हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नीरियां जंगल इलाके में चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना की नौगाम ब्रिगेड और हंदवाड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक प्राकृतिक गुफा में छिपाए गए ठिकाने से दो अमेरिकन M4 सीरीज राइफलें (चार मैगजीन सहित) , दो चीनी पिस्तौलें (तीन मैगजीन सहित) , दो हैंड ग्रेनेड और बड़ी संख्या में जिंदा गोलियां और अन्य वॉर-लाइक स्टोर बरामद हुआ है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये हथियार हाल ही में LoC के पार से घुसपैठ कराने की कोशिश में इस्तेमाल होने वाले थे। यह ठिकाना जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

ये भी देखे: पुंछ में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को 5 IED मिले, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

You may also like