वैज्ञानिक विक्टर व गेरी को मिलेगा नोबेले पुरस्कार

by TheUnmuteHindi
वैज्ञानिक विक्टर व गेरी को मिलेगा नोबेले पुरस्कार

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर : वैज्ञानिकों की खोज जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है, जिसके तहत नोबेल असेंबली ने माइक्रो आरएनए की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। एंब्रोस ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में वह शोध किया, जिसके कारण उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। वह वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में प्रकृति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। रुवकुन ने मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में अनुसंधान किया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

You may also like