चंडीगढ़ और अमृतसर में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बच्चे घर भेजे गए

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद चंडीगढ़ के दो स्कूलों में तुरंत बच्चों की छुट्टी कर दी गई और उन्हें सुरक्षित घर भेजा गया। पुलिस ने सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं।

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए धमकी मिली। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमों ने दोनों स्कूलों की तलाशी ली। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला है। दोनों स्कूलों में बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया।

अमृतसर में भी कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले। इन मेल में स्कूलों के अलावा अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को अगले दो दिनों में निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने और कनाडा पेंशन फंड से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया गया है।

ये भी देखे: BREAKING: पंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाका खाली कराया

You may also like