16
प्रयागराज, 18 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी और शीत लहर का असर अब प्रयागराज में भी दिख रहा है। घना कोहरा और तापमान गिरने से बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ गया। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपा गया। जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

यह आदेश सभी सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू है। छोटे बच्चों को सुबह की कड़ाकड़ाती ठंड से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। पहले स्कूल सुबह 8 या 9 बजे से शुरू होते थे। अब देर से खुलेंगे।
ये भी देखे: UP School Closed: लखनऊ के स्कूल बंद, डीएम ने 28 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया