काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, CM योगी ने बच्चों को बैग-किताबें देकर किया सम्मानित

by Manu
स्कूल चलो अभियान

काशी, 04 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने प्रदेश भर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत काशी से की।

कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच निपुण बच्चों को स्कूल बैग और किताबें देकर सम्मानित किया। इस दौरान योगी बच्चों के साथ काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुद बच्चों के कंधे पर बैग पहनाए और उनसे हाल-चाल पूछा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों की पढ़ाई को लेकर किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। अब परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है।

बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा रोजगार मिल सके।”

ये भी देखे: यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM योगी ने किया ऐलान

You may also like