करनाल में स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर ने 30 बच्चों को सुरक्षित निकाला

by Manu
स्कूल बस आग

करनाल, 11 मार्च 2026: करनाल के सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास बुधवार को एक निजी स्कूल की बस में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे और उन्हें घर छोड़ा जा रहा था। धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस साइड में लगाई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके कुछ ही पल बाद बस में आग लग गई।

घटना आरपीएस स्कूल की बस की है जो बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब बस गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंची तो अचानक बस का अगला टायर फट गया। टायर फटने से धुआं उठने लगा और इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। बस में बैठे बच्चों में घबराहट फैल गई।

ड्राइवर ने तत्परता दिखाई और बस को सड़क किनारे रोक दिया। उन्होंने सबसे पहले सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद बस में लगी आग पर अग्निशामक यंत्रों की मदद से काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: बरनाला के महल खुर्द में प्राइवेट बस पलटी, 15 यात्री घायल, ज्यादातर छात्र-छात्राएं

You may also like