डॉ. भीम राव अम्बेडकर के बुत के साथ तोडफ़ोड़ करने पर एससी समाज ने निकाला रोष मार्च
जोरदार नारेबाजी करते मुख्य मंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र
पटियाला, 31 जनवरी : श्री अमृतसर साहिब में बाबा साहिब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के बुत के साथ एक शरारती अनसर की तरफ से की गई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज समूह एससी समाज सनौर की तरफ से रोष मार्च करते जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके शहर में रोश मार्च भी निकाला गया, जोकि बस स्टैंड सनौर से शुरू हो कर बाजारों में से होता हुआ बोल्ड़ चौंक में जा कर समाप्त हुआ, जिसके बाद माननीय मुख्य मंत्री साहिब के नाम एक मांग पत्र भी भेजा गया। नेताओं ने सरकार से अपील की कि इस व्यक्ति के खिलाफ एनएसए लगाकर देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए। इस मोके प्रधान नंद लाल टांक सफाई सेवक एंड अदर वर्कर यूनियन नगर कौंसिल सनौर, विकास अटवाल एमसी वार्ड नंबर 2, चौधरी हरजीत कुमार टांक भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, वाल्मीकि धर्म समाज सैंटर बाडी मैंबर, शौकीन ङ्क्षसह एमसी वार्ड नंबर 13, कर्मजीत ङ्क्षसह प्रधान एससी विंग सनौर, जगमेल ङ्क्षसह प्रधान श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी, दर्शन ङ्क्षसह प्रधान रोकी अटवाल, प्रधान जुगल लाल, प्रधान राकेश कुमार बब्बू, सचिव विक्की अटवाल, जसवीर ङ्क्षसह नैना, नरिंदर पाल हसनपुर, गुरजीत ङ्क्षसह शंकरपुर, विशाल कुमार, कमर कुमार, कुलदीप ङ्क्षसह गोल्डी, प्रधान नरेश कुमार, विजय आदि मौजूद थे।
डॉ. भीम राव अम्बेडकर के बुत के साथ तोडफ़ोड़ करने पर एससी समाज ने निकाला रोष मार्च
जोरदार नारेबाजी करते मुख्य मंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र
64