पटियाला, 8 मई 2025 : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में आज गांव जस्सोवाल में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्रामीण स्वै- रोजगार सिखलाई संस्था में एक दिवसीय डोमेन स्किल ट्रेनर टेस्ट करवाया गया। इस समारोह का उद्घाटन श्रीमती पद्मावती ( डिप्टी नेशनल कंटरोलर एन.ए.आर. बंगलोर) और पंजाब के कंट्रोलर आरसेटी श्री रजत ओतरेजा ने किया।
स्टेट बैंक आफ इंडिया देश की प्रमुख संस्था
इस मौके पर बोलते श्रीमती पद्मावती ने कहा कि स्टेट बैंक आफ इंडिया देश की एक प्रमुख संस्था है जो भारत के हर कोने कोने में सेवा कर रही है। उन्होंने एसबीआई पटियाला की आरसेटी में टेस्ट करवाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार और नेशनल अकैडमी आफ रूटसैटी बंगलोर का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की नए डी. एस. टी. के प्रमाणीकरण के बाद, आर.एस.ई.टी.आई नए क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाएगी और अधिक से अधिक ग्रामीण नौजवानों को स्वै- रोजगार के लिए प्रेरित करेगी।
रोजी रोटी बढ़ाने का विकास ही एकमात्र रास्ता
उन्होंने कहा कि आजकल नौकरियां बहुत कम हैं और ग्रामीण आबादी की रोजी- रोटी बढ़ाने का एक मात्र विकास ही एक रास्ता है। उन्होंने भारत के प्रमुख बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में श्री रजत उतरेजा पंजाब स्टेट कंट्रोलर आरसैटी ने डोमेन स्किल ट्रेनरों को संबोधन करते हुए कहा कि आज के टेस्ट के बाद आप अलग अलग आरसेटियों में जा कर नौजवानों को बढिय़ा तरीके के साथ स्किल देनी है जिससे वह भारत के अच्छे नागरिक बन सकें।
यह भी देखें : एशियन कालेज पटियाला में फेयरवैल पार्टी का आयोजन