सऊदी अरब, 26 मई 2025: सऊदी अरब ने लगभग 73 साल बाद शराब पर प्रतिबंध हटा लिया है। सऊदी लगातार अपने सख्त कानूनों में बदलाव कर रहा है और पर्यटन को बड़ी कमाई का अवसर बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में यह निर्णय भी लिया गया है। हालाँकि, सउदी लोगों के लिए शराब पर अभी भी प्रतिबंध रहेगा।
यह व्यवस्था यहां केवल पर्यटकों के लिए ही की गई है। घर में शराब रखने और बाजार में बेचने पर अभी भी प्रतिबंध है। इसके लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा, ताकि बड़े पर्यटन प्रोजेक्टों में शराब परोसी जा सके। इसका मतलब यह है कि यदि आप किसी विदेशी देश से सऊदी अरब जाते हैं, तो आपको शराब पीने की पेशकश की जा सकती है।
सऊदी अरब में 600 जगहों पर मिलेगी शराब
सऊदी अरब में केवल कम अल्कोहल वाली शराब ही उपलब्ध होगी। इसका मतलब है कि आप बीयर या वोदका पी सकते हैं। 20% से अधिक अल्कोहल वाले ड्रिंक्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। आपको बता दे कि शराब देश में करीब 600 जगहों पर उपलब्ध होगी। इसके लिए अलग से लाइसेंस जारी किया जाएगा।
इन देशों में शराब पर है प्रतिबंध
दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां शराब पर अभी भी पूरी तरह प्रतिबंध है। इसमें ब्रुनेई, सोमालिया, ईरान, लीबिया और कुवैत जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शराब पर कई प्रतिबंध हैं।
ये भी देखे: सऊदी अरब ने अमेरिका में 600 अरब डॉलर के निवेश का किया वादा, F-35 खरीदने पर बात