सिंगापुर, 24 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन एविएशन सर्विस सेक्टर की वैश्विक दिग्गज कंपनी SATS Ltd ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में SATS ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स में 4458 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया। कंपनी यहां एक आधुनिक कार्गो कैंपस विकसित करेगी। इसके साथ ही एक विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन भी स्थापित किया जाएगा। यह किचन उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट्स को खाने-पीने की सप्लाई करेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एविएशन और लॉजिस्टिक्स पावरहाउस बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
MoU के तहत SATS वर्ल्ड-क्लास कार्गो कॉम्प्लेक्स बनाएगी। यह साझेदारी व्यापार को बढ़ावा देगी। सप्लाई चेन को मजबूत करेगी। हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे उत्तर प्रदेश की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थिति और मजबूत होगी।
ये भी देखें: योगी सरकार का शिक्षा मित्रों-अनुदेशकों को तोहफा, मिलेंगे 18000 रुपये मानदेय, विधानसभा में किया ऐलान