मोगा में दिनदहाड़े सरपंच पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

by Manu
मोगा सरपंच फायरिंग

मोगा, 06 मार्च 2026: मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना में दिनदहाड़े फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमले में दोहदर गांव के मौजूदा सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुछ अज्ञात हमलावर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए और सरपंच हैप्पी पर अचानक कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियां सरपंच के शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने सरपंच हैप्पी की हालत को नाजुक बताते हुए कहा कि उनका इलाज चल रहा है और लगातार निगरानी में रखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के लिए कई टीमें गठित कीं। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।

ये भी देखे: मोगा में दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाई गोलियां

You may also like