नागरिक सेवाओं को अब आनलाइन तस्दीक कर सकेंगे सरपंच, नंबरदार और पार्षद : ए.डी.सी.

कहा, डोर स्टेप डिलवरी स्कीम के अंतर्गत नागरिक 1076 पर फोन करके घर बैठे ही लगभग 400 के करीब सेवाओं का ले सकते हैं लाभ

by TheUnmuteHindi
नागरिक सेवाओं को अब आनलाइन तस्दीक कर सकेंगे सरपंच, नंबरदार और पार्षद : ए.डी.सी.

नागरिक सेवाओं को अब आनलाइन तस्दीक कर सकेंगे सरपंच, नंबरदार और पार्षद : ए.डी.सी.
– कहा, डोर स्टेप डिलवरी स्कीम के अंतर्गत नागरिक 1076 पर फोन करके घर बैठे ही लगभग 400 के करीब सेवाओं का ले सकते हैं लाभ
पटियाला, 6 मार्च : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को सेवा केंद्र के द्वारा मिलने वाली सेवाओं को और आसान बनाते डिजिटल पंजाब की लगातारता में एक और कदम उठाते, समुची नागरिक सेवाओं ेक लिए सरपंचों, नंबरदारों तथा पार्षदों द्वारा की जाने वाली भौतिक तस्दीक को आनलाइन कर दिया गया है। इस सम्बन्धित जानकारी देते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल ने बताया की अब सरपंच, नंबरदार और पार्षद अपने गांव, वार्ड में रहकर व्यक्ति की अर्जी की तस्दीक ई सेवा पोर्टल, व्हाटसप चैट बोट नंबर 9855501076 द्वारा आनलाइन कर सकेंगे, जिसके साथ जहां सरपंच, नंबरदार या पार्षद का समय बचेगा, वहां ही नागरिकों को किसी भी तरह की भौतिक तस्दीक के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नही पड़ेगी तथा जरूरी तस्दीक आनलाइन होने उपरांतघर बैठे ही सर्टिफिकेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया की सब से अधिक मांग वाली सेवाओं जैसे रिहायशी सर्टिफिकेट, जाती ( एस. सी., बी. सी. / ओ. बी. सी.) सर्टिफिकेट, आमदन सर्टिफिकेट, ई. डब्ल्यू. एस. सर्टिफिकेट, बुढ़ापा पैंशन और डोगरा सर्टिफिकेट सम्बन्धित अर्जियां तसदीक के लिए सम्बन्धित सरपंच, नंबरदार और एम. सी. को आनलायन भेजी जाएंगी। इन सेवाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों और नम्बरदारों के पास से और शहरी क्षेत्रों में एम. सी. के पास से तस्दीक करवाने की जरूरत होती है। इस प्रॉजेक्ट के शुरू होने साथ, पटवारी अब तसदीक के लिए सरपंच, नंबरदार या एम. सी. को आनलायन अर्जियां भेजेंगे।

You may also like