लुधियाना, 04 फ़रवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री के लुधियाना दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई की है। वीआईपी रूट पर फैली गंदगी को लेकर कमिश्नर ने तुरंत प्रभाव से सफाई सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सेनेटरी इंस्पेक्टर और सीएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री का लुधियाना में कार्यक्रम था। शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे किए गए थे लेकिन जगराओं फ्लाईओवर और दमोरिया पुल जैसे मुख्य मार्गों पर सफाई का हाल बेहद खराब था। वीआईपी मूवमेंट वाले रूट पर कूड़े के ढेर और गंदगी देख आला अधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
नगर निगम कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित एरिया के सफाई सुपरवाइजर को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में तत्काल सस्पेंड कर दिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सीएसआई को भी कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है।
ये भी देखे: लुधियाना: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने सराभा नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को किया सस्पेंड