पटियाला, 21 अप्रैल : सनौर हलके विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने गांव बलबेड़ा और पंजोला में 10. 40 लाख रुपए के विकास कामों को लोक अर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कामों में गाँवों के स्कूलों में नये क्लासरूम, इमारत की मुरम्मत, पीने वाले पानी की सुविधा, स्कूलों के नवीनीकरन, चारदीवारी समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को शामिल करना है।
इस मौके हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने अपने हलके में हो रहे विकास कामों की जानकारी सांझी करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही नीतियों की प्रशंसा की। इन विकास कामों के लिए गांव वासियों ने विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि उन के गांवों में इतनी संख्या में विकास कार्य हो रहे हैं। गांव वासियों ने उनके दरवाजे तक आकर सुनने और समस्याओं को हल करने की कोशिश करने वाले विधायक की जमकर प्रशंसाा की। इस मौके राजनैतिक ही नहीं बल्कि प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने अपनी शिरकत दर्ज करवाई।