नई दिल्ली, 7 अप्रैल : सलमान खान की फिल्म सिकंदर थियेटर में आ चुकी है और इस फिल्म को लेकर लोगों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा। सलमान खान का स्टारडम आज किसी से छिपा नहीं है। अभिनेता के लिए दर्शकों के दिलों में खास जगह है जिसकी झलक उनके जन्मदिन और फिल्मों की रिलीज पर देखने को मिलती है। हाल ही में रिलीज हुई सिकंदर को भी ऑडियंस का ऐसा ही प्यार मिला है। बर्फीली वादियों के बीच 100 से ज्यादा स्कूली बच्चों ने अभिनेता की फिल्म को देखने का मजा उठाया। बीते शुक्रवार, जम्मू-कश्मीर में सिकंदर की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी।
फिल्म की चल रही अच्छी कलेक्शन
भाईजान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है. अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो फिल्म की कलेक्शन अच्छी चल रही है. तीन दिन की अंदाजन कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर के खाते में करीब 74 करोड़ आ चुके हैं. अगर फिल्म इसी रफ्तार में बनी रहती है तो ये बहुत जल्द 100 क्लब में एंट्री मार सकती है. रिव्यू की बात करें तो सलमान खान के फैन्स को फिल्म अच्छी लग रही है. हालांकि क्रिटिक्स इससे कुछ खास इंप्रेस्ड नहीं हैं. फिल्म अपनी कहानी के लिए भी खूब ट्रोल हो रही है. अगर आप भी सलमान के फैन हैं तो फिल्म आपको जरूर अच्छी लग सकती है।