मुंबई, 17 फ़रवरी 2026: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (90 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलीम खान की तबीयत सुबह बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की सटीक वजह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों ने बताया कि वे आईसीयू में हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
सलमान खान को खबर मिलते ही उन्होंने अपने सभी शेड्यूल रद्द कर दिए और तुरंत लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं लेकिन खान फैमिली की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सलीम खान जावेद अख्तर के साथ ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी के रूप में मशहूर हैं. जिन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’ जैसी क्लासिक फिल्मों की पटकथा लिखी।
ये भी देखे: सलमान खान के बजरंगी भाईजान 2 में नजर नहीं आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी