चंडीगढ़, 08 नवंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बात की।
सैनी ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। बोले कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों के विकास पर लगी हुई है। नीतियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है।
कांग्रेस पर सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश को सिर्फ लालच दिया। कभी टॉफी का लोभ दिखाया। कभी चॉकलेट का लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
सैनी ने आगे कहा कि इसी वजह जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। बिहार में एनडीए की सरकारें लगातार बन रही हैं।
ये भी देखे: सीएम नायब सैनी का कल फतेहाबाद दौरा, रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी