सैफी ने यूनिवर्सिटी में अंतर विभागी खेल करवाने के लिए दिया मांग पत्र
– सैफी जत्थेबंदी ने यूनिवर्सिटी में अंतर विभागी खेल करवाने का मसला उठाया
पटियाला, 22 दिसंबर : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की विद्यार्थी जत्थेबंदी सैफी इकाई के इंचार्ज अजयवीर सिंह मांगट की अगुवाई में सैफी का प्रतिनिधिमंडल स्पोर्टस डायरैक्टर पंजाबी यूनिवर्सिटी को मिला। इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते स्पोर्टस इंचार्ज कलशदीप सिंह ने कहा उन्होंने आज पंजाबी यूनिवर्सिटी में अंंतर विभागीय खेल करवाने के लिए मांग पत्र दिया है उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रति रुचि पैदा करने और उनको तंदरुस्त बनाने के लिए अंतर विभागी खेल बहुत जरूरी हैं इन खेल के साथ अच्छे खिलाड़ी आगे आएंगे और पंजाबी यूनिवर्सिटी का खेल में नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि माका ट्राफी द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी में आनी शुरू होगी। कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के खेल मैदानों में सफाई की जाए और ट्रैक में से पानी की निकासी का सही प्रबंध किया जाये जिससे विद्यार्थी आसानी के साथ खेल सकें। इस मौके लव विर्क, यादविन्दर सिंह, गुरी शुतराना, गुरविन्दर , फौजी असमानपुर, प्रिंस मान, जशन खुडियां, हरविन्दर हैरी, अमनिन्दर सिंह आदि सैफी नेता उपस्थित थे।
सैफी ने यूनिवर्सिटी में अंतर विभागी खेल करवाने के लिए दिया मांग पत्र
सैफी जत्थेबंदी ने यूनिवर्सिटी में अंतर विभागी खेल करवाने का मसला उठाया
62