24
अजनाला , 27 सितंबर 2025: पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला इलाके में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले की एक गाड़ी से तेज रफ्तार पुलिस बस की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं लगी।
सूत्रों के मुताबिक, बिछोहा गांव के पास सुखबीर बादल राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान काफिले की एक फॉर्च्यूनर कार से ओवरटेक करने की कोशिश में पुलिस बस अनियंत्रित हो गई। बस के पीछे आ रही DSP रैंक के अधिकारी की गाड़ी भी बस से जा टकराई। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की खरोंचें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
ये भी देखे: लैंड पूलिंग पॉलिसी पर सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा, कहा- ”किसानों और उनकी जमीन के बीच गहरा नाता”