लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी, गली में फटे अंग बिखरे मिले, CCTV में 11 साल का बच्चा नजर आया

by Manu
गुटका साहिब बेअदबी

खन्ना, 23 मार्च 2026: पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। एक गली में पवित्र गुटका साहिब के फटे हुए अंग बिखरे पाए गए। इस घटना से सिख संगठन और स्थानीय लोग भड़क उठे। तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगालने पर 11 साल के एक बच्चे के गुटका साहिब के अंग बिखेरते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों और सिख समुदाय का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्चे की हरकत नहीं हो सकती। उनके अनुसार इसके पीछे कोई गहरी साजिश जरूर है। कई लोगों ने मांग की है कि पुलिस मामले की गहन जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। SGPC ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही DSP तरलोचन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबूत जुटाए और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: फिरोजपुर के गांव जीविया में गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश, नशे में धुत युवक को पकड़ा

You may also like