SA बनाम AFG: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात, देखें दोनों सुपर ओवर में क्या हुआ ?

by Manu
SA vs AFG

अहमदाबाद, 11 फ़रवरी 2026: SA vs AFG Super Over Highlight: टी20 विश्व कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक और इतिहास रचने वाला मैच देखने को मिला है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच दो-दो सुपर ओवर हुए। पहला सुपर ओवर भी टाई रहा जबकि दूसरे सुपर में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में ठीक 187 रन पर सिमट गई। मैच टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर खेला गया।

पहला सुपर ओवर

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। अजमतुल्लाह ओमरजई और रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर उतरे।

– पहली गेंद: अजमत ने चौका

– दूसरी गेंद: अजमत ने छक्का

– तीसरी गेंद: 1 रन

– चौथी गेंद: गुरबाज ने 1 रन

– पांचवीं गेंद: अजमत ने चौका

– छठी गेंद: 1 रन

अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए।
जवाब में साउथ अफ्रीका भी 1 विकेट खोकर सिर्फ 17 रन बना सकी। आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया। पहला सुपर ओवर भी टाई रहा।

दूसरा सुपर ओवर

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की।

– पहली गेंद: मिलर ने 1 रन

– दूसरी गेंद: ब्रेविस ने छक्का

– तीसरी गेंद: ब्रेविस कैच आउट

– चौथी गेंद: ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका

– पांचवीं गेंद: कोई रन नहीं

– छठी गेंद: स्टब्स ने छक्का

साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए।

अफगानिस्तान को 24 रन चाहिए थे।

– दूसरी गेंद: मोहम्मद नबी मिलर के हाथों कैच आउट (0 रन)

– गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़े

– आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 6 रन चाहिए थे। केशव महाराज ने वाइड डाली।

– छठी गेंद पर गुरबाज ने मिलर को कैच थमा दिया।

यह टी20 विश्व कप में पहली बार हुआ जब एक मैच में दो सुपर ओवर खेले गए।

ये भी देखे: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड चोट के कारण T20 World Cup 2026 से बाहर

You may also like