WTC Final 2025 जीतने के कगार पर SA, क्या हटा पाएगा चोकर्स का टैग?

by Manu
WTC Final 2025 SA

SA vs AUS WTC Final 2025: लॉर्ड्स में चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2025 में दक्षिण अफ्रीका (SA) की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से सिर्फ 69 रन दूर है। तीसरे दिन (13 जून 2025) स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 56 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं, और उन्हें 282 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब केवल 69 रनों की जरूरत है। क्रीज पर एडेन मार्करम (102* रन, 159 गेंदें) और कप्तान टेम्बा बावुमा (65* रन) नाबाद हैं, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की अटूट साझेदारी की है। यह साझेदारी दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर ले आई है।

1998 के बाद से SA ने नहीं जीता कोई ICC ट्रॉफी

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह फाइनल बेहद खास है। 1998 में ढाका में ICC नॉकआउट ट्रॉफी (बाद में चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद से उन्होंने कोई ICC खिताब नहीं जीता। कई बार बड़े टूर्नामेंट्स में दबाव में हारने के कारण उन्हें “चोकर्स” का टैग मिला। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ 7 रन की हार इसका ताजा उदाहरण है। WTC फाइनल 2025 में जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए 27 साल के ICC ट्रॉफी सूखे को खत्म करने का मौका है और “चोकर्स” के टैग को मिटाने का अवसर भी।

ऑस्ट्रेलिया 2023 WTC फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बना था। इस बार अपने खिताब की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। पैट कमिंस (300 टेस्ट विकेट), मिचेल स्टार्क, और जोश हेजलवुड की तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन मार्करम और बावुमा की साझेदारी ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

ये भी देखे: WTC Final 2025: मिचेल स्‍टार्क ने मोहम्‍मद शमी का ICC का तोड़ा ये रिकार्ड

You may also like