रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर 2025 में भारत आएंगे, क्रेमलिन ने की पुष्टि

by Manu
पुतिन का भारत दौरा

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर 2025 में भारत का दौरा करेंगे। क्रेमलिन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इससे पहले, 31 अगस्त को चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात होगी। यह जानकारी क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने शुक्रवार को दी।

इस मुलाकात का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 50% टैरिफ लगाया था। इस मुद्दे पर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी, जिसके दौरान मोदी ने उन्हें इस साल के अंत में भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया था। क्रेमलिन ने अब इस दौरे पर अपनी सहमति जता दी है। उशाकोव ने एएफपी को बताया कि पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे।

ये भी देखे: पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर दी अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक की जानकारी, भारत-रूस संबंधों पर भी चर्चा

You may also like