मॉस्को, 9 अप्रैल : रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ पर 9 मई को आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने दी। उन्होंने बताया कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और मोदी की यात्रा की योजना बनाई जा रही है। रूस ने इस वर्ष की परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। ऐतिहासिक रूप से, 9 मई 1945 को सोवियत संघ ने जर्मनी के आत्मसमर्पण की घोषणा के साथ विजय दिवस मनाया था।
पहले 2024 में किया था दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में रूस का उनका पहली दौरा था। उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। पिछली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। पुतिन ने पहले ही भारत आने के लिए पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।