चंडीगढ़, 02 अक्तूबर 2025: पंजाब सरकार ने ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक सुगमता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने नवगठित ब्लॉकों में शामिल पंचायतों के कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 8 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के तहत अब ये पंचायतें अपने नए ब्लॉक मुख्यालयों से ही कामकाज चलाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर सेवाएं तेज और आसान होंगी।
विभाग के प्रशासनिक सचिव अजीत बालाजी जोशी (IAS) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नवगठित ब्लॉकों में आने वाली सभी पंचायतों का समस्त कार्यालयी काम उसी ब्लॉक से ही होगा। ये आदेश फौरन लागू हो चुके हैं। ताकि ग्रामीणों को नजदीकी सुविधाएं मिल सकें और कागजी कार्रवाई में देरी न हो।
ये भी देखे: पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने DDPO और CEO का किया तबादला