फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे पर गोलीबारी, नवीन अरोड़ा की मौत

by Manu
मोगा फायरिंग

फिरोजपुर, 15 नवंबर 2025: फिरोजपुर के वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा पर आज शाम बदमाशों ने हमला किया। दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने यूको बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास उन पर गोलियां चलाईं। यह घटना मोची बाजार इलाके में घटी है।

नवीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन सिर में लगी गोलियों ने उनकी जान ले ली। मौत की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया।

बताया जा रहा है कि नवीन शाम को दुकान से घर लौट रहे थे। यूको बैंक के पास पहुंचे तो अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने सीधे नवीन के सिर पर गोली मार दी। फिर वे मौके से भाग निकले।

घटना के बाद फिरोजपुर शहर में दहशत फैल गई। लोग डर के साये में जी रहे हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी देखे: Big News: फिरोजपुर में नशा तस्कर ने ASI का रिवॉल्वर छीन चलाई गोली

You may also like