2017 से 2025 तक गन्ना किसानों को 3 लाख करोड़ का भुगतान – योगी आदित्यनाथ

by Manu
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 05 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में गन्ना किसानों की स्थिति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 2000 से 2017 के बीच 17 वर्षों में गन्ना किसानों को कुल 2.14 लाख करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था। जबकि वर्ष 2017 से 2025 के बीच केवल 8-9 वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आधे समय से भी कम अवधि में पिछली सरकारों की तुलना में गन्ना किसानों को 86 हजार करोड़ रुपये अधिक भुगतान किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान कर रही है। यह सरकार की किसान हितैषी नीतियों और ठोस फैसलों का परिणाम है जिससे अन्नदाता किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि उत्तर प्रदेश आज इथेनॉल उत्पादन में पूरे देश में पहले स्थान पर है। साथ ही देश के कुल गन्ना उत्पादन का 55 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश से आता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां प्रदेश की कृषि नीतियों की सफलता का प्रमाण हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं को समझते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है। पुराने बकाया को भी तेजी से चुकाया गया है। इससे किसानों का विश्वास बढ़ा है और वे खेती में अधिक निवेश कर रहे हैं।

ये भी देखे: योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा – ”राष्ट्र की आत्मा संस्कृति में बसती है….”

You may also like