पटियाला, 22 मार्च : पंजाब राज के पटियाला जिले में स्थित प्लेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20 मार्च 2025 को मुस्लिम धर्म के पवित्र रमजान के महीने में राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारक सांझ को प्रफुल्लित करने के लिए स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजदीप सिंह और डायरैक्टर श्रीमती हरलीन कौर के नेतृत्व में रोजा इफ्तार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस स्कूल ने 22 जनवरी 2025 को 50 साल पूरे किये हैं। 20 मार्च को शाम 5:00 बजे इफ्तार दौरान 500 से अधिक मुस्लिम भाइयों का रोजा सबसे पहले डॉ. राजदीप सिंह और शहर की जानी मानी शख्सीयतों की तरफ से फलों, खजूरों और पानी के साथ खुलवाया गया। इस उपरांत शाम की नमाज अदा की और फिर मुसलमान भाइयों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया। इस मौके विशेष तौर पर मुख्य मेहमान पटियाला शहर के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली पटियाला भी उपस्थित थे।
डॉ. राजदीप सिंह जी ने कहा कि स्कूल समय समय से ऐसे संस्कृतिक प्रोग्रामों का आयोजन करता रहता है जिससे स्कूली विद्यार्थियों, उनके परिवारों और समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। आने वाले समय में यह स्कूल शैक्षिक प्रोग्रामों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जोरदार ढंग के साथ काम करेगा और बच्चों की तरक्की के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
प्लेवेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोजा इफ्तार प्रोग्राम करवाया
43