मेघालय में कांग्रेस के एकमात्र विधायक रोनी वी लिंगदोह ने थामा सत्तारूढ़ दल का हाथ

by Manu
कांग्रेस रजनीश मित्तल शैंटी

शिलॉन्ग, 30 जुलाई 2025: मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के एकमात्र विधायक रोनी वी लिंगदोह ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने का फैसला किया है। माइलीम विधानसभा सीट से चुने गए लिंगदोह ने विधानसभा स्पीकर थॉमस ए संगमा को अपना विलय पत्र सौंपा, जिसके बाद डिप्टी सीएम स्नियावभलंग धर ने पुष्टि की कि लिंगदोह अब औपचारिक रूप से एनपीपी का हिस्सा हैं।

2023 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटें जीती थीं। इनमें से सालेंग ए संगमा ने 2024 में तुरा लोकसभा सीट जीतकर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, जिससे कांग्रेस के पास चार विधायक रह गए। इसके बाद, 19 अगस्त 2024 को तीन अन्य विधायक ने भी एनपीपी जॉइन कर ली। अब लिंगदोह के एनपीपी में शामिल होने के साथ ही मेघालय विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूरी तरह खत्म हो गया है।

ये भी देखे: मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर पर कसा तंज, तो आया पलटवार; क्या कांग्रेस छोड़ेंगे?

You may also like